
| शेखचिल्ली का कफन
|
dpb.in
एक जगह कुछ लोग इकट्ठे बैठे थे। शेखचिल्ली भी वहीं बैठा था। कस्बे के कुछ समझदार लोग और हकीम जी दुर्घटनाओं से बचने के उपाय पर विचार-विमर्श कर रहे थे। किस दुर्घटना पर कौन-सी प्राथमिक चिकित्सा होनी चाहिए, इस पर भी विचार किया जा रहा था।
थोड़ी देर में हकीम जी ने वहां बैठे सभी लोगों से पूछा, “किसी के डूब जाने पर पेट में पानी भर जाए और सांस रुक जाए तो तुम क्या करोगे?” सब चुप थे।
हकीम जी के अन्य साथी बोले, “तुम बोलो शेखचिल्ली, किसी के डूबने पर उसकी सांस रुक जाए तो सबसे पहले तुम क्या करोगे?”
“उसके लिए सबसे पहले कफन लाऊंगा। फिर कब्र खोदने वाले को बुलाऊंगा”, शेखचिल्ली ने जवाब दिया।
और पढ़िए: शेखचिल्ली की चल गई
(साभार: शेखचिल्ली के लतीफ़े, डायमंड प्रकाशन, सर्वाधिकार सुरक्षित।)
http://www.josh18.com/