Warez Download
World Guru



 
Subject: कॉमेडी में धमाल मचाएंगे आफताब
vijay
Administrator
Rank: 9Rank: 9Rank: 9



UID 110
Digest Posts 0
Credits 824
Posts 96
Promotion Value 0
Reading Access 200
Registered 3-12-2007
Status Offline
Post at 12-10-2007 14:03  Profile | Blog | P.M. 
कॉमेडी में धमाल मचाएंगे आफताब


कॉमेडी में धमाल मचाएंगे आफताब



08 दिसम्बर 2007
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस
सुभाष के. झा

मुम्बई।
फिल्म ‘अनकही’ में गंभीर भूमिका निभाने के बाद अभिनेता आफताब शिवदासानी ने कॉमेडी फिल्मों की ओर मुड़ने का फैसला कर लिया है। वह अब कॉमेडी फिल्म ‘आंख मिचौली’ में नजर आएंगे।

पढ़ें:- आफताब अभी और ‘मस्ती’ करेंगे

दो हिट कॉमेडी फिल्म ‘लव के लिए कुछ भी करेगा’ और ‘मस्ती’ के बाद इस अभिनेता ने गंभीर भूमिकाओं की ओर रुख कर लिया था। यहां तक कि गंभीर भूमिकाओं के लिए उन्होंने कॉमेडी फिल्मों में काम करने के कई प्रस्ताव भी ठुकरा दिए। पर एक बार फिर उन्होंने अपने पुराने रंग में लौटने का फैसला कर लिया है।

पढ़ें:- आफताब की रुकी गाड़ी चली

आफताब ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा,‘‘हां, यह सही है कि मैं एक बार फिर कॉमेडी की ओर मुड़ रहा हूं। मैंने अनंत महादेवन की फिल्म में काम करने का फैसला किया है। फिलहाल इस फिल्म का नाम ‘आंख मिचौली’ रखा गया है। इसके टाइटिल को लेकर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। यह मेरी और फरदीन खान की भूमिका वाली मजेदार फिल्म होगी। इसके बाद मैं एक और कामेडी फिल्म करूंगा। यह फिल्म ई. श्रीनिवास की है और इसमें मेरे साथ रितेश देशमुख भी मुख्य भूमिका में होंगे।’’

http://hportal.moneycontrol.com/
Top
 




All times are GMT+8, the time now is 1-9-2009 18:28


Clear Cookies - Contact Us - World Guru - Archiver - WAP